{"_id":"6a7f758e319dbf06670a1f4e","slug":"old-laborer-dies-under-suspicious-circumstances-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1042841-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संदिग्ध हालात में 35 वर्षीय मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संदिग्ध हालात में 35 वर्षीय मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर थाना क्षेत्र के भोपालपानी में 35 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को ग्राम प्रधान भोपालपानी रघुनाथ सिंह ने चौकी मालदेवता को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मुकेश कुमार (35) निवासी भोपालपानी का शव मिला।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह शराब का अधिक सेवन करता था। परिजनों के अनुसार 13 अगस्त की दोपहर करीब 2:30 बजे शराब पीने के बाद मुकेश अपने कमरे में चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने उसे कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में संदिग्ध परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।