{"_id":"6a7f75c6b7957ad8c2064cba","slug":"search-for-the-accused-who-escaped-by-taking-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1042843-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रेमनगर मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रेमनगर मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद भागे आरोपी की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। मुठभेड़ में सहारनपुर निवासी रईस के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसका साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार नवाब की तलाश में पुलिस ने देहरादून से लेकर सहारनपुर तक उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात प्रेमनगर क्षेत्र में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। इसी दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में रईस के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया, जबकि अंधेरे और मौके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर उसका साथी नवाब फरार हो गया।
पुलिस ने घायल रईस को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि रईस के खिलाफ सहारनपुर और उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 15 मामले दर्ज हैं। इनमें गोकशी से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वह करीब दो वर्ष से गोकशी के एक मामले में फरार चल रहा था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार नवाब की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने देहरादून के साथ ही सहारनपुर में भी उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों पर दबिश दी है। पुलिस को आशंका है कि फरार आरोपी अपने परिचितों या पुराने ठिकानों पर छिप सकता है। ऐसे में उसके संभावित ठिकानों के साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।