फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth arrested with charas during intensive checking

Dehradun News: सघन चेकिंग में चरस ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with charas during intensive checking
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रही सघन चेकिंग के बीच पटेलनगर पुलिस ने 702 ग्राम चरस के साथ तस्करी के आरोपी मनोज दानू को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से चरस लेकर देहरादून पहुंचा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी कब्जे में ली है। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस को लेकर आईएसबीटी बैरियर पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महाराणा प्रताप पार्क के गेट के सामने पार्किंग में खड़ी एक कार संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर चालक और उसके बगल में बैठा व्यक्ति कार से उतरकर भाग गए। पिछली सीट पर बैठे युवक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज दानू (23) निवासी ग्राम सोराय, कपकोट, बागेश्वर बताया। उसके पास मौजूद काले-लाल रंग के बैग की तलाशी लेने पर 702 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के राहुल और अजीत दानू के साथ चरस लेकर देहरादून आया था। तीनों ने हल्द्वानी से टैक्सी बुक की थी और देहरादून में राज दानू को चरस देने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में अजीत दानू और राहुल वांछित हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed