फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Chamoli Tunnel Landslide Live: सात मजदूरों की मौत; लापता तीन श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
खास बातें

Chamoli THDC Tunnel Landslide Rescue operation Update: विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। तीन मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। जानिए पल-पल का अपडेट..

विज्ञापन
Chamoli THDC Tunnel Landslide Labourers Rescue operation Second Day All Live Update In Hindi
चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी

लाइव अपडेट

12:07 AM, 15-Aug-2026

इन लापता व्यक्तियों की तलाश जारी

1. लुकास टोपनो, पिता बॉयसा टोप्पो, निवासी ग्राम-सीमर टोली, पो.-कमरा, जिला खूंटी, झारखंड।
2. चेतन पोयाम, पिता सोनधार पोयाम, निवासी ग्राम धनसुली, बमनी बाजार, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।
3. देवनाथ, पिता धनसुराम बघेल, निवासी ग्राम दहिकोंगा, पीओ दहिकोंगा, छत्तीसगढ़।
12:07 AM, 15-Aug-2026

हादसे में इनकी गई जान

1. प्रदीप सिंह पंवार, उम्र 31 वर्ष, पिता अवतार सिंह, निवासी ग्राम काफलपानी, जिला टिहरी, उत्तराखंड।
2. मुकेश सिंह, पिता प्रेम सिंह, निवासी मोक्स तल्ला, जिला चमोली, उत्तराखंड।3. दुर्लभ शर्मा, पिता भवानी लाल शर्मा, निवासी ग्राम रामपुर, पोस्ट हाथरस, जिला हाथरस, यूपी।
4. विजय हंसदा, उम्र 28 वर्ष, पिता चेतन हंसदा, निवासी ग्राम ललासवानी, झारखंड।
5. जितेंद्र कुमार, पिता रामचंद्र, निवासी ग्राम बरसौली, पीओ जोखवाड़ा, उत्तर प्रदेश।
6. लोकेश्वर, पिता सोन सिंह पोयम, निवासी ग्राम धनसुली, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।
7. भुनेश्वर, पिता सुरेंद्र कुमार, निवासी ग्राम मंधार, जिला कोंडागांव, छत्तीसगढ़।
विज्ञापन
12:06 AM, 15-Aug-2026

टीएचडीसी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हादसे में मृतक और घायल श्रमिकों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, प्रत्येक मृतक श्रमिक के निकटतम परिजन को पांच लाख और प्रत्येक घायल श्रमिक को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी। प्रबंधन ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत श्रमिकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। प्रबंधन ने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
12:03 AM, 15-Aug-2026

Chamoli Tunnel Landslide Live: सात मजदूरों की मौत; लापता तीन श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) की टेल रेस टनल (टीआरटी) में हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 12 घायल श्रमिकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अनुसार बृहस्पतिवार शाम टीआरटी फेज-दो के चैनज 1440 मीटर पर टनल के अंदर अचानक तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में पानी और मलबा भर गया था। घटना के समय चैनज 1230 मीटर पर टनल की कंक्रीट लाइनिंग का काम चल रहा था। वहां मुख्य कार्यदायी संस्था एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) द्वारा नियुक्त 22 श्रमिक कार्यरत थे। जिनमें से सात की मौत हो चुकी है, तीन मजदूर लापता हैं, 12 का इलाज चल रहा है और छह स्वस्थ हैं। लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Tunnel Landslide: जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed