फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vehicles prohibited from entering Barsana today

Mathura News: आज बरसाना में वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, मंदिर दर्शन की व्यवस्था रहेगी वनवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles prohibited from entering Barsana today
बरसाना। हरियाली तीज पर राधारानी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार को बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। मंदिर दर्शन की व्यवस्था वनवे रखी गई है। श्रद्धालुओं को राधारानी गेट से मंदिर की ओर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दर्शन के बाद जयपुर मंदिर गेट से निकासी होगी।
विज्ञापन


लाडली जी के स्वर्ण जड़ित हिंडोले में विराजने और शाम को सफेद छतरी में दरबार सजने के कारण मंदिर क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए बरसाना में बाहरी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। वाहनों को कस्बे के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। मंदिर मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


राधारानी गेट से प्रवेश, जयपुर मंदिर गेट से निकासी

मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालु राधारानी गेट से प्रवेश करेंगे। मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को जयपुर मंदिर गेट की ओर से बाहर निकाला जाएगा। वनवे व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को उसी मार्ग से वापस लौटने के बजाय निर्धारित निकासी मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। पुलिसकर्मी प्रवेश और निकासी दोनों मार्गों पर व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर मार्ग से पुलिस ने हटावाया अतिक्रमण

श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटवाया। दुकानों के बाहर रखा सामान और रास्ते में आने वाले अस्थायी अवरोध हटावाए और मंदिर मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए सुगम बनाया गया। हरियाली तीज के साथ बरसाना में तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव का आगाज भी हो रहा है। ऐसे में मंदिर क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित प्रवेश और निकासी मार्ग का पालन करने तथा वाहनों को तय पार्किंग स्थल पर खड़ा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed