{"_id":"6a7f6a4ded90cdab4a04edd7","slug":"komal-secured-first-place-in-mehendi-and-tamanna-first-place-in-rangoli-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153749-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेहंदी में कोमल और रंगोली में तमन्ना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेहंदी में कोमल और रंगोली में तमन्ना प्रथम
Sat, 15 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज पर रंगोली बनाती छात्रा। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के होम साइंस विभाग की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी में कोमल और रंगोली प्रतियोगिता में तमन्ना प्रथम रहीं।
प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइनों और रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की कोमल ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की टीना ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की भावना ने तृतीय स्थान हासिल किया। कंसोलेशन पुरस्कार बीकॉम तृतीय वर्ष की तनु और बीए प्रथम वर्ष की दियान्शी को प्रदान किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की तमन्ना ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की स्नेहा ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने आकर्षक रंगों और कलात्मक आकृतियों के जरिए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
होम साइंस विभाग की प्रो. मोनिका मोगा, प्रो. पूजा मोगा और प्रो. आरती सिंगला ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। ईवनिंग प्रिंसिपल इंचार्ज श्वेता तंवर ने भी विजेता छात्राओं को बधाई दी।