फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City illuminated for Independence Day; piles of garbage on the streets.

Kaithal News: स्वतंत्रता दिवस पर शहर जगमग, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर

Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
City illuminated for Independence Day; piles of garbage on the streets.
अंबाला रोड पर मुख्याति​थि एवं मंत्री कृष्ण बेदी के बैनर के नीचे पड़ी गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जश्न-ए-आजादी के लिए शहर रोशनी और तिरंगा सजावट से जगमगा रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर लगे कचरे के ढेर इस चमक को फीका कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले जहां हर वर्ष शहर की सड़कें और प्रमुख स्थल साफ-सुथरे नजर आते थे, वहीं इस बार जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं।
चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों को तिरंगा पर्दों और लाइटों से सजाया गया है, लेकिन इनके आसपास फैली गंदगी और टूटे-बदहाल डिवाइडर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से शहर को सजाने-संवारने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन सड़कों पर पड़ा कचरा इन प्रयासों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों से पहले हर वर्ष विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। इस बार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रशासन ने पूर्व संध्या पर उपलब्ध पक्के सफाई कर्मचारियों के जरिए कई जगह सफाई करवाने का प्रयास किया, लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ। सड़कों पर जमा कचरा उठाए बिना केवल झाड़ू लगाने से स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था
प्रशासन स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा यात्रा, प्रदर्शनी, शहर की सजावट और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा रहा, लेकिन हड़ताल के बीच शहर की सड़कों से कचरा उठाने के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी कई स्थानों पर कचरा सड़कों के किनारे पड़ा रहा। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर शहर की यह स्थिति सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है।

मुख्य अतिथि के स्वागत बैनर के नीचे ही गंदगी
अंबाला रोड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के स्वागत के लिए बैनर लगाया गया है। यह स्थान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन बैनर के ठीक नीचे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसके साथ ही साइड में बना फुटपाथ भी बदहाल स्थिति में है। करनाल रोड पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्वागत के लिए बनाए गए गेट के नीचे गंदगी पड़ी दिखाई दी।


बोले, उपलब्ध कर्मचारियों से पूरे शहर की सफाई मुश्किल
सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के दरोगा ने बताया कि उपलब्ध कर्मचारियों की संख्या में पूरे शहर की सफाई करना आसान नहीं है। इसके बावजूद स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए प्रमुख सड़कों और कार्यक्रम स्थलों से जुड़े क्षेत्रों की सफाई को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि केवल झाड़ू लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि सड़कों पर पड़ा कचरा भी उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाता था। सड़कों की सफाई के साथ प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों को भी सजाया-संवारा जाता था लेकिन इस बार कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंबाला रोड पर मुख्यातिथि एवं मंत्री कृष्ण बेदी के बैनर के नीचे पड़ी गंदगी। संवाद

अंबाला रोड पर मुख्यातिथि एवं मंत्री कृष्ण बेदी के बैनर के नीचे पड़ी गंदगी। संवाद

अंबाला रोड पर मुख्यातिथि एवं मंत्री कृष्ण बेदी के बैनर के नीचे पड़ी गंदगी। संवाद

अंबाला रोड पर मुख्यातिथि एवं मंत्री कृष्ण बेदी के बैनर के नीचे पड़ी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed