फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP speaks on the 20 transfers: Nothing to do with the liquor smuggling case.

Kaithal News: 20 तबादले पर एसपी बोले- शराब तस्करी के मामले से लेना-देना नहीं

Sat, 15 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 15 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
SP speaks on the 20 transfers: Nothing to do with the liquor smuggling case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शराब तस्करी के झूठे मामले में फंसाने के आरोपों के मामले में डीएसपी गुहला एक सप्ताह में एसपी को रिपोर्ट सौंपेंगे। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आगामी एक सप्ताह के भीतर जांच समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप देगी। इसी बीच चीका थाना प्रभारी समेत कुल 20 पुलिस कर्मचारियों के तबादलों पर चर्चाओं पर एसपी बोले- यह रूटीन प्रक्रिया है। शराब तस्करी के मामले से इसका लेना-देना नहीं है।
एसपी ने स्पष्ट किया कि 20 कर्मचारियों के स्थानांतरण का वर्तमान में चल रही जांच या झूठे केस के आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यकुशलता को बनाए रखने के लिए समय-समय पर किया जाता है।
विज्ञापन

----------
ये था मामला
शिकायतकर्ता वार्ड-4 निवासी बुटा सिंह ने पुलिस पर ज्यादती करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस उस दिन उसे साथ ले गई। जबरदस्ती हाथ बांध कर कार में बैठा कर रखा और अन्य दो युवक शराब लेकर आए। पुलिस ने उसे कट्टा उठाने को कहा। बाद में उन युवकों द्वारा लाई गई 20 बोतल अवैध शराब के साथ उसकी गिरफ्तारी दिखाई। उसे झूठे केस में फंसाया गया। मामले में तत्कालीन चीका थाना प्रभारी और एक एसआई पर आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed