{"_id":"6a7f6afc2fb3abd46f03c887","slug":"rain-made-the-weather-pleasant-but-humidity-caused-discomfort-later-kaithal-news-c-245-1-kht1013-153762-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, बाद में उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, बाद में उमस ने सताया
Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल के पास बरसती बारिश की बूंदें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से परेशान शहरवासियों को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश के चलते जहां एक ओर मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से हवा में नमी का स्तर बढ़ गया, जिसके चलते लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ था। सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में अचानक मौसम का मिजाज बदला और ठंडी हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान करीब छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम में आई इस तब्दीली के बाद लोगों ने पार्कों का रुख किया और खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।
गलियों में भरा पानी : एक तरफ जहां बारिश राहत बनकर बरसी। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर हुई इस बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और कालोनियों में थोड़ी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, राजौंद में दोपहर बाद हुई बारिश से राहत मिली। आसमान में बादल छाए और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए।
बारिश से किसानों के चेहरे
भी खिल उठे। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। इससे खेतों में
नमी बनी रहेगी और सिंचाई का खर्च कम होगा। हालांकि, कुछ सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी भी हुई।