फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should release DA installment on Independence Day: Trilok

डीए की किस्त स्वतंत्रता दिवस पर जारी करे सरकार : त्रिलोक

Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Government should release DA installment on Independence Day: Trilok
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने प्रदेश सरकार से स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 15 अगस्त को बड़सर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डीए की घोषणा करेंगे, जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

त्रिलोक ठाकुर और जिला मंडी अध्यक्ष मनीष गुलेरिया ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से डीए, वेतन संशोधन एरियर और अन्य वित्तीय लाभों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में कर्मचारियों को 45 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जबकि 60 प्रतिशत देय है। ऐसे में 15 प्रतिशत लंबित डीए जल्द जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा 1 जनवरी 2022 के बाद देय डीए की तीन किस्तों का एरियर भी लंबित है। उन्होंने सरकार से इसका जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed