फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress held a march regarding the 'purification' of the Congress rally venue

Bhadohi News: कांग्रेस रैली के शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Congress held a march regarding the 'purification' of the Congress rally venue
भदोही  नगर में तिरंगा के कांग्रेस के पदा​धिकारी । स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल पर गंगाजल से कथित शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी भदोही की ओर से जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में निकला मार्च मसाला रोड स्थित कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर पालिका भदोही स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक पहुंचा। कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह कर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत एवं असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सामाजिक समानता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना के लिए संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल एक व्यक्ति या एक स्थान का विषय नहीं है, बल्कि यह उस सोच के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर है, जो समाज में भेदभाव और ऊंच-नीच को बढ़ावा देती है। मौके पर दिलीप मिश्रा, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, मसूद आलम,सुबुकतगीन अंसारी,त्रिलोकी नाथ बिंद, अवधेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed