फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Drinking water problem in Gopiganj to be resolved with 1

Bhadohi News: एक करोड़ से गोपीगंज की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Sat, 15 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem in Gopiganj to be resolved with 1
गोपीगंज। नगर में सालों के बनी पेयजल समस्या का अब जल्द ही समाधान होगा। नगर में करीब एक करोड़ से पेजयल परियोजना का काम कराया जाएगा। शासन की तरफ से प्रस्ताव की स्वीकृति भी मिल चुकी है। परियोजना के तहत बड़े शिव मंदिर, मिर्जापुर मार्ग सहित अगल-अलग स्थानों पर पेयजल का समाधान किया जाएगा। गोपीगंज नगर में कुल 25 वार्ड है। स्थानीय लोगों को पेयजल, बिजली, सड़क, प्रकाश, जल निकासी, इंटरलॉकिंग आदि मूलभूत सुविधाए मुहैया कराना गोपीगंज पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। योजनाओं के तहत नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाए संचालित है।
विज्ञापन

नगर के खड़हट्टी मोहाल, अंजही मोहाल, स्टेशन रोड़, डॉक्टर कॉलोनी, पुरानी बाजार सहित वार्डों में काफी समय से पेयजल का संकट बना हुआ है। इन स्थानों पर पेयजल की पाइप लाइन टूटी है, या जर्जर हो चुकी है। जिसको लेकर नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव बनाया गया था। जिसमें टूटी व क्षतिग्रस्त पाइपों को बदला जाएगा। पालिका के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी काम भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगरोदय योजना के तहत काम कराने हैं। करीब एक करोड़ से पेयजल परियोजना का काम होगा। जिसमें क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने और कुछ जगहों पर नए सिरे से पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिससे पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा। - बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी, गोपीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed