फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paying tribute to those who endured the tragedy of Partition is essential

विभाजन की त्रादसी झेलने वालों को श्रद्धाजंलि जरूरी : पूजा पाल

Sat, 15 Aug 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Paying tribute to those who endured the tragedy of Partition is essential
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मंच पर बैठे जनप्रतिनिध। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर शुक्रवार को ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में विभाजन की त्रासदी एवं उससे जुड़े घटनाक्रमों को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। साल 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा एवं अमानवीय परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों को याद किया गया। वहीं शहीद के परिजन रामेश्वर सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन डॉ. भारतेंदु द्विवेदी एवं कुंवर प्रेमचंद मौर्य को सम्मानित किया गया। इसके बाद लॉन से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज तक मौन रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व चायल की विधायक पूजा पाल ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि यह दिवस उन सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है। जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली। हमें इतिहास से सीख लेते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि विभाजन के दौरान हुई पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि विभाजन की त्रासदी मानव इतिहास की अत्यंत पीड़ादायक घटनाओं में से एक है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, हौसला प्रसाद पाठक, डॉ. राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed