फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The 'Carpet City' is bathed in the glow of the tricolour

Bhadohi News: तिरंगे की रोशनी से नहाई कालीन नगरी, कई जगह लगीं रंग-बिरंगी लाइटें

Sat, 15 Aug 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The 'Carpet City' is bathed in the glow of the tricolour
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रौशनी से जगमगाते सरकारी भवन। संवाद
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ शनिवार को उत्साह के साथ मनाई जाएगी। प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकारी दफ्तरों संग शिक्षण संस्थान सज गए हैं। दुकानों पर तिरंगा आदि खरीदने के लिए बच्चे सुबह से ही पहुंचने लगे। नगर निकायों में जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों से जिला तिरंगे की रोशनी में नहा लिया है। जिला प्रशासन करीब 10 दिन पूर्व से ही स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले आयोजनों को सफल बनाने में जुटा है। तहसील से लेकर जिला कारागार, पुलिस लाइन और थानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया है। शिक्षण संस्थानों की तरफ से विद्यालयों को तिरंगे में पूरी तरह सजे हैं। नगर निकायों में मुख्य मार्गों पर तिरंगे की रंग की स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सात बजे जिला स्टेडियम से देवनाथपुर तक क्रॉस कंट्री रेस होगी। सुबह आठ बजे जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण और साढ़े आठ बजे पौधरोपण, आठ बजकर 40 मिनट पर सेंट्रल बार एसोसिएशन, साढ़े नौ बजे नेहरू उद्यान ज्ञानपुर में ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और साढ़े 10 बजे जिला कारागार में कैदियों को जिलाधिकारी शैलेश कुमार संग पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी फल वितरित करेंगे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस पर आपूर्ति व्यवस्था बेहतर रखें। बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी आठवीं तक के स्कूलों, जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी माध्यमिक और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

15 अगस्त को लेकर रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा
गोपीगंज। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस टीम ने आने-जाने वाले यात्रियों, ट्रेनों की बोगियों और चढ़ने-उतरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के सामान की गहन जांच की। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर बिना कारण घूम रहे लोगों को चेतावनी देकर बाहर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed