फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2026 Uttarakhand CM Dhami extends greetings to state peoples

Independence Day: उत्तराखंड ने पर्यटन, वेडिंग व शूटिंग डेस्टिनेशन में बनाई पहचान; सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

Fri, 14 Aug 2026 10:38 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 14 Aug 2026 10:38 PM IST
सार

सीएम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश में कहा, देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, वीर-वीरांगनाओं व राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान दे रही है।

विज्ञापन
Independence Day 2026 Uttarakhand CM Dhami extends greetings to state peoples
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड ने वैश्विक स्तर पर पर्यटन, वेडिंग व शूटिंग डेस्टिनेशन में पहचान स्थापित की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड को आदर्श, विकसित, समृद्ध व आत्मनिर्भर राज्य बनाने में सहयोगी बनने की अपील की है।

विज्ञापन


सीएम ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश में कहा, देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, वीर-वीरांगनाओं व राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान दे रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड को अपनी सैन्य परंपरा, वीरता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उत्तराखंड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएम ने कहा, प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 30 से अधिक नई नीतियां लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के विकास को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Independence Day: आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसर व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल; कल दिए जाएंगे पदक

स्थानीय उत्पादों को देश विदेश के बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड की शुरुआत की गई है। प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के साथ सगंध कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना है। प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए बनाए गए कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश में सख्त भू-कानून लागू किया गया है। नकल विरोधी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए नकल माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। पिछले पांच वर्षों में सरकारी सेवाओं में लगभग 34 हजार से अधिक नियुक्तियां की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप इस वर्ष अब तक 47 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा में लगभग पांच करोड़ शिव भक्त पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल अपने गंतव्य को लौटे हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन के साथ ही प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल की गई है। सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही सहकारी समितियों में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक तीन लाख से अधिक लखपति दीदी बनायी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed