फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ex-serviceman's family attacked following complaint

Dehradun News: अवैध निर्माण की शिकायत पर पूर्व सैनिक के परिवार पर हमला

Sat, 15 Aug 2026 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman's family attacked following complaint
रायपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर रंजिश का मामला सामने आया है। वाणी विहार निवासी पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह रावत ने पड़ोसी रमेश वर्मा, उसकी पत्नी और दो व्यस्क बेटों पर घर में घुसकर हमला करने, गाली-गलौज करने, लोहे का गेट व बाउंड्री तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रायपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रमेश वर्मा ने उनके पड़ोस में मकान का निर्माण कराया है। पूर्व सैनिक का आरोप है कि मकान में अवैध निर्माण के साथ उनके प्लॉट की ओर छज्जे का भी अवैध रूप से निर्माण किया गया है। इस संबंध में उन्होंने एमडीडीए के उपाध्यक्ष से शिकायत की थी और मामला विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 23 जुलाई को शाम करीब छह बजे रमेश वर्मा, उसकी पत्नी और दो बेटों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ विवाद शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करते हुए घर का लोहे का गेट और बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कुलदीप सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में अकेले रहते हैं और उन्हें आरोपियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिक ने यह भी आरोप लगाया कि रमेश वर्मा पूर्व में उनके मकान में किरायेदार रह चुका है और उसकी कथित गतिविधियों से वह परिचित हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी भविष्य में अन्य लोगों की मदद से उनके परिवार पर दोबारा हमला कर सकते हैं। रायुपर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed