10:35 AM, 15-Aug-2026
Bihar News: मुजफ्फरपुर में शान से लहराया तिरंगा, दिलीप जायसवाल बोले- विकास की रफ्तार होगी और तेज
मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने पुलिस बल की परेड का निरीक्षण करने के बाद समारोह को संबोधित किया।
और पढ़ें
10:00 AM, 15-Aug-2026
Bihar News: पूर्णिया में आधी रात को फहराया तिरंगा, 1947 से चली आ रही परंपरा आज भी कायम; उमड़ा हुजूम
बिहार के पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस की एक अनूठी परंपरा आज भी कायम है। 14 अगस्त की मध्यरात्रि ठीक 12:01 बजे भट्ठा बाजार स्थित ऐतिहासिक झंडा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।
और पढ़ें
09:55 AM, 15-Aug-2026
Bihar: NEET गड़बड़ी का बिहार कनेक्शन! मोतिहारी का MBBS छात्र गिरफ्तार, EOU के रडार पर पूरा नेटवर्क
NEET-UG और Re-NEET UG 2026 में कथित अनियमितताओं की जांच का दायरा बिहार तक पहुंच गया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने MBBS अंतिम वर्ष के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पूर्वी चंपारण के मोतिहारी निवासी उज्ज्वल राज भी शामिल है।
और पढ़ें
09:40 AM, 15-Aug-2026
Bihar: शिक्षक के घर नशे का खेल! 950 ग्राम गांजा बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क
समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में पुलिस ने एक सरकारी शिक्षक के घर छापेमारी कर 950 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने शिक्षक दिलीप कुंवर और उनके पुत्र शुभम कुंवर को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
08:56 AM, 15-Aug-2026
Bihar News: शौच के लिए निकला युवक तेज बहाव में लापता, तलाश में जुटे पुलिस-ग्रामीण
सारण जिले के मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी गांव में शुक्रवार शाम दहा नदी में डूबने से मनीष मल्लाह उर्फ नेपाली लापता हो गया। बताया गया कि वह नदी किनारे शौच के लिए गया था, तभी फिसलन भरे किनारे पर पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा।
और पढ़ें
07:32 AM, 15-Aug-2026
Bihar News: कमरे से मिली प्रवासी मजदूर की लाश, मचा हड़कंप; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बोधगया के मस्तपुरा स्थित विष्णु विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल के 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर कार्तिक सरकार का शव उसके किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
07:28 AM, 15-Aug-2026
Bihar: महाबोधि मंदिर के गेट पर बवाल! BMP और बिहार पुलिस जवानों में मारपीट; श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
गया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के मुख्य प्रवेश क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बीएमपी के दो जवानों और बिहार पुलिस के एक जवान के बीच बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और बेल्ट व लात-घूंसों से हुई झड़प के कारण मंदिर पहुंचे देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी मच गई।
और पढ़ें
06:40 AM, 15-Aug-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
15th August Celebration Live Updates: आज पूरा देश 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में खास तैयारियां की गई है। इस बार सीएम सम्राट चौधरी पहली बार तिरंगा फहराएंगे।
और पढ़ें