फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women sent Rakhis soldiers Tricolour hoisted Mandvi Lake and chants Jai Hind raised

महिलाओं ने सैनिकों को भेजी राखी: मांडवी तालाब पर फहराया तिरंगा, जय हिंद के लगे नारे; शहीदों को नमन

Sat, 15 Aug 2026 11:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 15 Aug 2026 11:36 AM IST
सार

Varanasi News: मंडुवाडीह स्थित ऐतिहासिक मांडवी कुंड में स्वतंत्रता दिवस पर दैनिक इंटीग्रेटेड योग कक्षा की महिलाओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखियां भेजीं। योग शिक्षिका पुष्पा सिंह ने कहा कि जवानों की वजह से देशवासी सुरक्षित होकर त्योहार और राष्ट्रीय पर्व मना पाते हैं। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

विज्ञापन
Women sent Rakhis soldiers Tricolour hoisted Mandvi Lake and chants Jai Hind raised
मांडवी तालाब पर तिरंगे और राखी के साथ महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

Independece Day: मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक मांडवी तालाब (मांडवी कुंड) परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी मिसाल देखने को मिली। दैनिक इंटीग्रेटेड योग कक्षा से जुड़ी महिलाओं ने सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां भेजीं। महिलाओं ने कहा कि जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी लोग घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार और राष्ट्रीय पर्व मना पाते हैं।

विज्ञापन




योग शिक्षिका पुष्पा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जवानों के लिए राखियां तैयार कर उन्हें भेजा। इस दौरान महिलाओं ने जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताते हुए उनके सुरक्षित रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में डटे जवान हर नागरिक की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। उनके त्याग और साहस के कारण ही देशवासी स्वतंत्र वातावरण में अपने त्योहार और राष्ट्रीय पर्व मना पाते हैं।

विज्ञापन

पुष्पा सिंह ने कहा कि जवानों को राखी भेजना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त करने का माध्यम है। सीमा पर तैनात सैनिक भी देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनकी रक्षा करते हैं। ऐसे में राखी के जरिये महिलाओं ने जवानों के साथ भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम में मोहल्ले की करीब 50 महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सभी ने मिलकर जवानों के लिए राखियां, शुभकामना संदेश और मंगलकामनाएं भेजीं। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व है, लेकिन देश की रक्षा करने वाले जवानों के लिए यह रिश्ता पूरे देश से जुड़ा है।

मांडवी कुंड को महर्षि मांडवी की पवित्र तपोस्थली के रूप में भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले इस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा जवानों के सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed