फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे की रोशनी में काशी: राष्ट्रध्वज का सम्मान, एकता-अखंडता का संदेश, गूंजे भारत माता की जय के नारे; तस्वीरें

Sat, 15 Aug 2026 09:25 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 15 Aug 2026 09:25 AM IST
सार

Har Ghar Tiranga: वाराणसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम ने कलेक्ट्रेट से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सेंट्रल जेल तक गई। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Kashi bathed glow Tricolour Honouring national flag message of unity integrity chants Bharat Mata Ki Jai
कैंट रेलवे स्टेशन पर दिया ऐसा नजारा। - फोटो : संवाद

Independence Day: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ यात्रा सेंट्रल जेल पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में होमगार्ड जवानों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।





वहीं, श्रीअन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह लगभग नौ बजे आश्रम परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में बटुकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रध्वज थामे आश्रम के छोटे-बड़े बटुकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। 

Kashi bathed glow Tricolour Honouring national flag message of unity integrity chants Bharat Mata Ki Jai
मंडल रेल प्रबंधक का कार्यालय। - फोटो : संवाद

पारंपरिक वेशभूषा में सजे अनुशासित बटुकों के हाथों में लहराता तिरंगा देखकर मार्ग में मौजूद नागरिकों का मन देशभक्ति के भाव से भर उठा। तिरंगा यात्रा शिवपुर मुख्य बाजार से होते हुए गिलट बाजार पहुंची। इसके बाद सुद्धिपुर बाईपास मार्ग से गुजरते हुए वापस श्रीअन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने बटुकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज गोविंदपुर में निकली तिरंगा यात्रा : हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज, गोविंदपुर में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर रोहनिया बाजार, गोविंदपुर और हरिहरपुर होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। 

Kashi bathed glow Tricolour Honouring national flag message of unity integrity chants Bharat Mata Ki Jai
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हुई सजावट। - फोटो : संवाद

यात्रा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दशमी यादव, प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, रामदुलार सिंह, अनंत देव शर्मा, हरिशंकर सिंह बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे।

बटुकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, बांटे 500 ध्वज : अन्नपूर्णा ऋषिकुल के बटुकों ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उन्होंने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान 500 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भारत माता के स्वरूप में सजे बटुक की आरती उतारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi bathed glow Tricolour Honouring national flag message of unity integrity chants Bharat Mata Ki Jai
बनारस रेल इंजन कारखाना का गेट। - फोटो : संवाद

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यमंत्री ने 5 जगहों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को शहर के पांच स्थलों पर स्थापित विशाल राष्ट्रीय ध्वजों का प्रतिस्थापन कर उन्हें पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया। 

उन्होंने पुलिस लाइन, आशापुर चौराहा, पहड़िया स्थित सीआरपीएफ कैंप, यूपी कॉलेज और अंबेडकर चौराहा-कचहरी में करीब 100 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित 30×20 फीट के विशाल तिरंगे फहराए। इसके साथ ही मंत्री ने सीआरपीएफ परिसर, पहड़िया में विधायक निधि से 7.825 लाख रुपये की लागत से 30×20 फीट आकार के 100 फीट ऊंचे पोल पर स्थापित विशाल तिरंगे का लोकार्पण भी किया। 

विज्ञापन
Kashi bathed glow Tricolour Honouring national flag message of unity integrity chants Bharat Mata Ki Jai
बनारस रेलवे स्टेशन की सजावट। - फोटो : संवाद

मंडलायुक्त ने दी बधाई
वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंडलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेश में मंडलायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है। यह दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का स्मरण कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। 

नमो घाट पर काशी वंदन कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन वाराणसी की ओर से 15 अगस्त को नमो घाट पर काशी वंदन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश की आजादी के अमृत उत्सव की भावना को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से काशी की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और देशभक्ति की भावना को मंच पर जीवंत करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, नमो घाट की पावन धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को खास बनाने के साथ काशी की सांस्कृतिक विरासत को भी सामने लाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed