अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से बुधवार की सुबह भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली पूरे उत्साह के साथ निकाली गई। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर से निकाली गई इस यात्रा में देशभक्ति की झलक देखने को मिली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डीएम सत्येंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मेयर अशोक कुमार के साथ ही अन्य अतिथियों ने तिरंगा फहराकर किया। देखें- तस्वीरें
मां तुझे प्रणाम: क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिखाए करतब; गूंजे देशभक्ति गीत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:12 AM IST
सार
Varanasi News: काशी में बुधवार की सुबह राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम में शहर के हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन