फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminal arrested in Azamgarh for striking deal to ensure candidate passes exam for six lakh rupees

नकल का खुलासा: कान में डिवाइस, अंडरवियर में ब्लूटूथ... छह लाख में परीक्षा पास कराने का सौदा; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 11:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 12 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

Azamgarh News: यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा में हियरिंग और ब्लूटूथ डिवाइस से अभ्यर्थी को नकल कराने की तैयारी थी। मामले में नकल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Criminal arrested in Azamgarh for striking deal to ensure candidate passes exam for six lakh rupees
नकल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी को नकल कराकर पास कराने की साजिश में शामिल अंतरजनपदीय नकल माफिया गिरोह के सदस्य वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरोह ने अभ्यर्थी को परीक्षा में पास कराने के लिए छह लाख रुपये में सौदा तय किया था। परीक्षा के दौरान हियरिंग डिवाइस और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये बाहर से प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नौ अगस्त को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में यूपीएसएसएससी प्राविधिक मुख्य परीक्षा के दौरान ब्लॉक-ए के कक्ष में परीक्षा दे रहे वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भड़ाव गांव निवासी आलोक पटेल की गतिविधियां संदिग्ध मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके कान के अंदर हियरिंग डिवाइस और अंडरवियर में सिम व दो सेल बैटरी लगा ब्लूटूथ डिवाइस मिला था। गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना सरौनी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार राय ने पूछताछ में बताया था कि उसने परीक्षा में बाहर से उत्तर बताकर आलोक पटेल को पास कराने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए थे।

आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया है। इस मामले में कोतवाली में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आलोक पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान नकल कराने वाले गिरोह से जुड़े वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू का नाम सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को उसे आजमगढ़ के प्राइवेट बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों आनंद पटेल और कुश पटेल, निवासी वाराणसी के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने की व्यवस्था करने वाले लोगों से संपर्क किया था। आलोक पटेल को प्राविधिक मुख्य परीक्षा में पास कराने के लिए छह लाख रुपये में सौदा तय होने की बात सामने आई है। डिवाइस उपलब्ध कराने के बदले 15 हजार रुपये एडवांस लेने का भी दावा किया गया है।

इसे भी पढ़ें; UP: यूट्यूब पर देखा तरीके, प्रेमिका के खर्च और...; पति को छोड़ प्रेमी संग भागने वाली छोटी की हत्या की कहानी
 
वाराणसी में भी दर्ज है प्राथमिकी
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू के खिलाफ वाराणसी के फूलपुर थाने में वर्ष 2021 में भी प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान मामले में आजमगढ़ की कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed