फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   City echoes with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'; BJP takes out grand Tiranga Yatra.

Azamgarh News: भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
City echoes with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'; BJP takes out grand Tiranga Yatra.
बरदह क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे। संवाद
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्र की एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू और विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन-बान-शान और एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए मेहता पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और विद्यार्थी भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे और महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में संगठन के सह कोषाध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, विभा बरनवाल, सुमन सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, रित्विक जायसवाल, अजय सिंह, किशन सिंह और विवेक निषाद सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed