फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Erosion begins as the Saryu River's water level recedes; farmers' concerns mount.

Azamgarh News: सरयू नदी का जलस्तर घटते ही शुरू हुआ कटान, किसानों की बढ़ी चिंता

Wed, 12 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Erosion begins as the Saryu River's water level recedes; farmers' concerns mount.
देवारा क्षेत्र में कटान करती घाघरा। संवाद
सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सहबदिया, बरामदपुर, हाजीपुर गोला पुल से पूरब देवारा खास राजा गांव के सामने नदी किनारे कटान शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

नदी की तेज धारा खेतों की जमीन को लगातार अपने आगोश में ले रही है। सहबदिया गांव में गया सिंह पटेल के खेत से पूरब करीब एक किलोमीटर दूर बरामदपुर गांव के सामने तक कटान हो रही है। इस दायरे में कई किसानों के खेत कटकर नदी में समा रहे हैं।
विज्ञापन

जगदीश, श्रीबल, पुल्लू, जयसिंह, छांगुर, श्रीकिशुन और विंध्याचल सहित अन्य किसानों की जमीन कटान की चपेट में है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में कटान और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बंबू क्रेट, गैबियन और परक्यूपाइन लगाए गए हैं। किसानों का दावा है कि ये उपाय अपेक्षित रूप से प्रभावी नहीं दिख रहे हैं। उनका कहना है कि नदी की धारा लगातार जमीन को काट रही है और बचाव कार्य के बावजूद कटान पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।

00
दोनों जगहों पर घटा नदी का जलस्तर
बदरहुआ नाले पर सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 71.29 मीटर दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को 15 सेंटीमीटर घटकर 71.14 मीटर हो गया। यहां का न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर जलस्तर 70.61 मीटर से 21 सेंटीमीटर घटकर 70.40 मीटर पहुंच गया। डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है।

00
नदी कटान रोकने के लिए लगाए गए गैबियन, बंबू क्रेट और परक्यूपाइन नदी की धारा में लांच हो रहे हैं, जो बचाव कार्य कटान रोकने में मददगार साबित हो रहे हैं। -वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article