{"_id":"6a7b79cfe1cb2769d60daf9c","slug":"district-ranks-sixth-in-the-cm-dashboards-overall-ranking-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155245-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में जिला छठे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में जिला छठे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जुलाई 2026 की ओवरऑल रैंकिंग में जिले ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। जिले को 92.70 प्रतिशत अंक मिले हैं। विकास एवं राजस्व कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के चलते जिले को यह उपलब्धि मिली है।
सीएम डैशबोर्ड की राजस्व रैंकिंग में आजमगढ़ को प्रदेश में 10वां, जबकि विकास रैंकिंग में छठा स्थान मिला है। ओवरऑल रैंकिंग में भी जनपद छठे स्थान पर रहा। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि सभी विभागों की ओर से योजनाओं और कार्यक्रमों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि उत्साहवर्धक जरूर है, लेकिन इसे अंतिम लक्ष्य नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
सभी विभाग योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार सुधार, नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दें। पात्रों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि यह पूरे जनपद की टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।