Sawan: सावन के दूसरे सोमवार को दो लाख से ज्यादा कावंड़ियों, संतों, औघड़ों और वैरागियों ने बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन कर गंगाजल से अभिषेक किया। वहीं, शयन आरती तक 5.50 पांच लाख भक्त पहुंचे। रविवार के बाद देर रात कंधे पर कांवड़ लिए काशी को भगवामय करते हुए दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे।
धाम में 5.5 लाख दर्शनार्थी: 2 लाख कावंड़ियों-वैरागियों ने किया बाबा का जलाभिषेक, दलाली रोकने को पुलिस तैनात
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:25 AM IST
सार
Sawan: वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धाम में करीब 5.5 लाख दर्शनार्थी पहुंचे, जबकि दो लाख कांवड़ियों और वैरागियों ने गंगाजल से बाबा का अभिषेक किया। गंगा स्नान के बाद कांवड़ लेकर निकले श्रद्धालुओं से घंटों घाटों की सीढ़ियां भगवा-नारंगी रंग में नजर आईं। फूलों की दुकानों के बाहर दलाली रोकने के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन