फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Medical store license to be cancelled report sought from Drug Inspector regarding use of banned app

Sonbhadra: निरस्त होगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस, प्रतिबंधित एप के इस्तेमाल पर ड्रग इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब

Thu, 13 Aug 2026 10:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 13 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

मेडिकल स्टोर की आड़ में जंगी ऐप से ड्रग डील करने और कोडीन सिरप बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। मामले में पुलिस एफआईआर के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। अब मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त होगा। 

विज्ञापन
Medical store license to be cancelled report sought from Drug Inspector regarding use of banned app
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सोनभद्र जिले के ओबरा में मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन की बिक्री और प्रतिबंधित ऐप जंगी के जरिये ड्रग डील-कोडीन सिरप की बिक्री के मामले में पुलिस की प्राथमिकी के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी। सहायक आयुक्त (ड्रग) मिर्जापुर मुकेश पालीवाल ने ड्रग इंस्पेक्टर से मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की है। वहीं, संबंधित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


डीएम चर्चित गौड़ ने भी मामले में सख्ती दिखाते हुए मेडिकल स्टोर की जांच के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सहायक आयुक्त ड्रग मुकेश पालीवाल ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा पहला मामला सामने आया है। संबंधित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau News: धोखाधड़ी के आरोपी की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम; बैंक मैनेजर समेत चार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


गत नौ अगस्त को मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन बिक्री, उसमें भी मुल्तानी मिट्टी के मिलावट का मामला उजागर हुआ था। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह मसला सिर्फ मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन बिक्री का ही नहीं है, संबंधित मेडिकल स्टोर से ड्रग डील के लिए प्रतिबंधित ऐप जंगी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सोनभद्र से प्रयागराज कनेक्शन मिलने के बाद ओबरा पुलिस ने जहां इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed