फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sang 'Vande Mataram' while holding the Tricolour; children created paintings and posters.

Sonebhadra News: हाथों में तिरंगा लेकर गाया वंदे मातरम, बच्चों ने पेंटिंग और पोस्टर

Thu, 13 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sang 'Vande Mataram' while holding the Tricolour; children created paintings and posters.
रॉबर्ट्सगंज में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा। संवाद
चुर्क/बभनी/डाला/करमा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। चुर्क, बभनी, करमा, डाला, घोरावल और दुद्धी में आयोजित यात्राओं में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और राष्ट्र प्रथम-सदैव प्रथम के उद्घोष किए। इससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले लोगों से पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा और विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड रहे। तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम में हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, परिषदीय विद्यालय रौंप, आश्रम पद्धति विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आंगनबाड़ी के नन्हे बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण में विद्यालयों में आयोजित पेंटिंग, रंगोली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीआईओएस जयराम सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, बभनी में विकास विभाग, बाल विकास परियोजना और प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक कार्यालय से रेंज ऑफिस तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य बाजार से होकर गुजरी। बीडीओ रूपेश कुमार मंडल, एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह, बीओ पीआरडी विकास दुबे, अवधेश सिंह, कमलेश भारती, राजबहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। करमा विकासखंड परिसर से ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी और बीडीओ गुरु शरण श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रवाना की। यात्रा धौरहरा गांव होते हुए करमा बाजार पहुंची और बाजार का भ्रमण करने के बाद ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई।यात्रा में शिक्षक, बच्चे, सचिव, एनआरएलएम समूह की महिलाएं और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। बीईओ बृजेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अंशुमान सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास अनंत कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार आदि मौजूद रहे। डाला के सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल की ओर से नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। ओबरा एसडीएम रवि पासवान और नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नगर पंचायत सीमा से शुरू होकर बाजार का भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी के सामने समाप्त हुई। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करना है। यात्रा के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्या निधि जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन समेत शिक्षक आदि मौजूद रहे। घोरावल/दुद्धी। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार के नेतृत्व में विकासखंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा खरुआंव और मुंगेहरी होते हुए कंपोजिट विद्यालय खरुआंव पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों से 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई। एडीओ पंचायत रामचरण प्रसाद, एडीओ पीआरडी अनुज कुमार त्रिपाठी, एडीओ कृषि, सेक्रेटरी जावेद अख्तर सहित समूह सखियों और अन्य कर्मचारियों ने यात्रा में सहभागिता की। वहीं दुद्धी विकासखंड परिसर से एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, ब्लॉक कर्मचारी, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं और पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं व शिक्षिकाएं शामिल हुईं। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए काली मंदिर तिराहे तक पहुंची और वापस ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं और कर्मचारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और अमर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता यात्रा का विशेष आकर्षण रही। बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, मनोज सिंह, बबलू, धर्मेंद्र कुमार यादव, निरंजन जायसवाल, गुंजा देवी, ईश्वरी प्रसाद निराला समेत अन्य लोगों ने भी सहभागिता की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद और श्याम यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed