फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   New books, new methods... Teachers dedicated to strengthening children's foundations.

Sonebhadra News: नई किताबें, नया तरीका... बच्चों की बुनियाद मजबूत करने में जुटे शिक्षक

Thu, 13 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
New books, new methods... Teachers dedicated to strengthening children's foundations.
दुद्धी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए दुद्धी विकासखंड में बुधवार से पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। बीआरसी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) के साथ कक्षा-4 की एनसीईआरटी आधारित नई पाठ्यपुस्तकों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बीईओ प्रेम शंकर राम के मार्गदर्शन में शुरू हुए प्रशिक्षण में विकासखंड के सभी प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। इसके लिए पांच बैच बनाए गए हैं। सभी बैचों का प्रशिक्षण सितंबर तक पूरा कराया जाएगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों को कक्षा-4 की नई पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु, शिक्षण उद्देश्यों और बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार कक्षा संचालन के तरीके बताए जा रहे हैं। एफएलएन के तहत भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित न रखकर गतिविधियों, प्रश्नोत्तर, अभ्यास और बच्चों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की अलग-अलग सीखने की गति को ध्यान में रखते हुए कमजोर और तेज सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शिक्षण रणनीति अपनाने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण में रामसूरत एआरपी, श्याम सुंदर एआरपी और प्रवीण द्विवेदी केआरपी की प्रमुख भूमिका है। तकनीकी सहयोग के लिए राजेश झा, लल्लू राम प्रजापति, पीयूष सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed