फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud of 35.26 lakh committed by luring victims with discounts of up to 45% on the purchase of vehicles and mobile phones

Sonebhadra News: वाहनों-मोबाइल की खरीदारी में 45 प्रतिशत तक छूट का लालच देकर 35.26 लाख की ठगी

Thu, 13 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 35.26 lakh committed by luring victims with discounts of up to 45% on the purchase of vehicles and mobile phones
सोनभद्र/चोपन। चोपन क्षेत्र में वाहनों-मोबाइल की खरीदारी में 45 प्रतिशत तक छूट और निवेश पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर 35.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर चोपन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारकुंडी निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी से मुलाकात की। उन्हें बताया कि मिर्जापुर जिले के निगतपुर चकिया निवासी पूर्व परिचित रामअवध विश्वकर्मा मई 2025 में उनके घर आए। उनके साथ कैमूर (बिहार) जिले के चांद थाना क्षेत्र के भरुहिया निवासी सुधीर कुमार दुबे और मोहनिया जिले के तुलसीपुर लमहर निवासी लालमनी चौबे भी थे। उन्होंने वर्टेक्स केयर डाट इन और वर्टेक्स लाइफ इंफ्राक्योर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में जानकारी दी। बताया कि उनकी कंपनी ऑनलाइन, आफलाइन, रियल स्टेट सहित कई व्यापार करती है। कंपनी से लोन लेकर मोबाइल खरीदने पर 35 प्रतिशत, चार पहिया वाहन खरीदने पर 45 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। वहीं निवेश करने पर अच्छा-खासा मुनाफा दिया जाता है। उनकी बातों पर भरोसा करके उसने 15 लाख, उसके परिचित कृष्ण कुमार भीने 4.43 लाख और कृष्ण के जरिए अन्य लोगों ने 15.83 लाख रुपये निवेश किया। वाहन भी खरीदे। कुछ समय तक उनके वाहनों की किश्त दी गई इसके बाद संपर्क तोड़ लिया गया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों से इसी तरह धोखाधड़ी की है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed