फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का दूसरा सोमवार: काशी में भक्तों का सैलाब, विश्वनाथ धाम में छह द्वार से प्रवेश; तस्वीरों में देखें एक झलक

Mon, 10 Aug 2026 10:28 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम समेत शहर से लेकर गांवों तक शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के साथ ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Sawan somwar 2026 in kashi Vishwanath temple crowd of devotees performed Jalabhishek latest photos
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही लोग कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन को आतुर रहे। मंगला आरती के साथ ही बाबा के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु जल लेकर बाबा के धाम में पहुंचे। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरे परिसर गूंज उठा। आज विश्वनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा भक्तों और कावंड़ियों के दर्शन का अनुमान है। तस्वीरों में देखें- झलकियां



इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: नाबालिग ने दौड़ाई कार, साइकिल सवार की हुई मौत; बाइक चालक का कटा पैर

Sawan somwar 2026 in kashi Vishwanath temple crowd of devotees performed Jalabhishek latest photos
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर एसडीएम शंभू शरण के अनुसार, गंगा द्वार के दर्शनार्थियों को मुख्य तीन रास्तों की ओर डायवर्ट किया गया है। इन्हें वाईएसके -2 सहित सरस्वती द्वार की ओर भेजा जा रहा है। गेट नंबर 4, सिल्को गली द्वार, काशी द्वार 4 बी, नंदूफारिया द्वार, सरस्वती फाटक और ढूंढिराज प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं गंगा की ओर से आवागमन नहीं कर सकते।
Sawan somwar 2026 in kashi Vishwanath temple crowd of devotees performed Jalabhishek latest photos
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार यानी आज सात नहीं, छह गेट से ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। आज भक्तों को धाम के गंगा-भैरव द्वार की ओर से दर्शन-पूजन करने की अनुमति नहीं दी गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते सुरक्षा कारणों से गंगा द्वार बंद कर दिया गया है। भक्तों को अन्य तीन द्वारों से धाम में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan somwar 2026 in kashi Vishwanath temple crowd of devotees performed Jalabhishek latest photos
सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भक्त दशाश्वमेध और शीतला घाट पर स्नान कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए गंगा द्वार से ही कतारबद्ध होते थे।
विज्ञापन
Sawan somwar 2026 in kashi Vishwanath temple crowd of devotees performed Jalabhishek latest photos
काशी में कांवड़ियों ने किया गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गंगा का जलस्तर 63.78 मीटर पर पहुंच गया जिसके चलते एहतियातन गंगा द्वार को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब बाकी द्वारों पर पहले से ज्यादा दर्शनार्थियों को प्रवेश कराने का दबाव है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed