{"_id":"6a7aa89a681954ecaf08610d","slug":"attempted-cow-slaughter-foiled-in-azamgarh-miscreant-arrested-in-police-encounter-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार; अंधेरे का फायदा उठाकर भागा एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गोकशी की कोशिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार; अंधेरे का फायदा उठाकर भागा एक आरोपी
Tue, 11 Aug 2026 10:18 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:18 AM IST
सार
Azamgarh News: जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से इक आरोपी घायल हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में गोकशी की सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस की मंगलवार को बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर काशीनाथ गांव निवासी विशाल यादव (25) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मौके से आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, चापड़ और एक बछड़ा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार विशाल यादव के खिलाफ आजमगढ़ समेत विभिन्न जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और सामूहिक दुष्कर्म सहित करीब 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: पति को छोड़ा, प्रेमी से दूसरी शादी, इस बात पर ऋषभ ने मारा, दो माह तक सूटकेस में लाश; छोटी के कत्ल की कहानी
भागे बदमाश की तलाश में दबिश
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर बरामद सामान को कब्जे में ले लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, भागे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।