{"_id":"6a7a298fa420b3a97f0409df","slug":"ignous-guidance-and-counseling-session-concludes-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155181-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इग्नू का मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इग्नू का मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र संपन्न
विज्ञापन
शिब्ली कालेज में आयोजित इग्नू के मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र को संबोधित करते वक्ता। श्रोत-संगठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज में इग्नू के अध्ययन केंद्र (48065) द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन, करियर निर्माण तथा रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को ‘स्वागत, मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेन्द्र नाभ त्रिपाठी और इग्नू के सहायक निदेशक देव नारायण पाठक ने इग्नू की लचीली शैक्षणिक व्यवस्था और विविध पाठ्यक्रमों की जानकारी दी, साथ ही प्रवेश प्रक्रिया और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध उच्च शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने विद्यार्थियों से इग्नू द्वारा प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक और अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. मोहम्मद खालिद ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उचित मार्गदर्शन और परामर्श की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने इग्नू अध्ययन केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. मोहम्मद जाहिद ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगारपरक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोहम्मद ताहिर ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का प्रभावी ढंग से संचालन करते हुए अतिथियों और उपस्थित विद्यार्थियों का परिचय कराया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम चयन, सत्रीय कार्य, परीक्षा, अध्ययन सामग्री, करियर निर्माण और रोजगार से संबंधित कई प्रश्न पूछे। इग्नू के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। संवाद