{"_id":"6a7a2776f93cd31097032b8a","slug":"body-of-elderly-man-missing-for-three-days-found-hanging-from-a-tree-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155191-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीन दिन से लापता वृद्ध का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीन दिन से लापता वृद्ध का पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर थाना क्षेत्र के चकिया इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की सुबह 7 अगस्त से लापता सुमारू(70) का शव गांव की हरिजन बस्ती में कब्रिस्तान के पास एक शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सुमारू 7 अगस्त को अपने घर से लापता हो गए थे। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने कब्रिस्तान के पास एक पेड़ पर शव लटकता देखा।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमारू मजदूरी करते थे और उनके परिवार में चार पुत्र व एक पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।