फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   At the convocation ceremony today, 26 male and 48 female students will receive 88 medals; the Governor will confer the honors.

Azamgarh News: दीक्षांत समारोह में आज 26 छात्र और 48 छात्राओं को मिलेंगे 88 पदक, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Tue, 11 Aug 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
At the convocation ceremony today, 26 male and 48 female students will receive 88 medals; the Governor will confer the honors.
विवि में राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयार किया जा रहा पंडाल। संवाद
महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का तृतीय दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। पदक पाने वालों में 26 छात्र और 48 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्मविभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अतिविशिष्ट अतिथि और राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विज्ञापन

समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 74 मेधावी छात्र-छात्राओं को 88 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 20 कुलाधिपति पदक और 68 कुलपति पदक शामिल हैं। पदक पाने वालों में 26 छात्र और 48 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 11 स्नातक और 63 परास्नातक छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में गुजरात के प्रसिद्ध शिल्पकार पंकजभाई डूंगरभाई मकवाना को समाज, संस्कृति और हस्तशिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
सुरेंद्रनगर निवासी पंकजभाई वर्ष 1988 से पटोला कला से जुड़े हैं। उन्होंने भारत की प्राचीन डबल इकट पटोला बुनाई परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के साथ इसे नई पहचान दिलाने का काम किया है। साथ ही बुनकर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।
परखी गईं समारोह की तैयारियां : विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 अगस्त को प्रशासनिक भवन में भव्य पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें अतिथियों के आगमन, शैक्षणिक शोभायात्रा, दीप प्रज्ज्वलन, कुलपति प्रतिवेदन, उपाधि और पदक वितरण समेत पूरे कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट रिहर्सल हुआ। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।
मोबाइल, बैग और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित : कुलसचिव अमृत लाल के अनुसार समारोह स्थल में प्रवेश परिचय-पत्र के आधार पर ही मिलेगा। पेन, बैग, कैमरा, मोबाइल फोन, अस्त्र-शस्त्र और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।
समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को राज्यपाल पुरस्कृत करेंगी।
प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल बैग, फल, ड्राई फ्रूट, ज्योमेट्री बॉक्स और महापुरुषों पर आधारित पुस्तकें दी जाएंगी। 15 स्कूली बच्चे देशभक्ति एवं लोकगीत और तीन बच्चे पर्यावरण संरक्षण व जल बचाव पर आधारित गीत प्रस्तुत करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी किट और टीका प्रमाणपत्र : महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आजमगढ़ और मऊ जनपद में बेहतर कार्य करने वाली पांच-पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगी।

कुलपति की ओर से चयनित कार्यकर्ताओं को किट एवं टीका प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से 100 किट, आजमगढ़ प्रशासन की ओर से 100 एवं मऊ जनपद प्रशासन की तरफ से 100 किट वितरित की जाएंगी।
परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न स्थानों पर आर्टिफिशियल घास बिछाई गई है।
रानी की सराय : ब्लॉक क्षेत्र के कोटवा ग्रामसभा स्थित सर्किट हाउस में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के करीब 150 सफाईकर्मियों को विशेष सफाई अभियान में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed