फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worship materials have become up to 15% more expensive during the month of Sawan.

Azamgarh News: सावन में 15 फीसदी तक महंगी हुई पूजन सामग्री

Tue, 11 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Worship materials have become up to 15% more expensive during the month of Sawan.
दुकान से पूजा सामाग्री खरीदते लोग। संवाद
सावन के पवित्र महीने में पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री की मांग बढ़ने से बाजार में इनके दाम भी बढ़ गए हैं। कपूर, दूध और फलों के भाव में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि बताई जा रही है।
विज्ञापन

शिव मंदिरों में भीड़ बढ़ने के साथ पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। सावन में ही लोग रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, व्रत कथा, शिव पुराण कथा आदि करवाते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री लगती हैं।
विज्ञापन

पूजन सामग्री के विक्रेता राजकुमार ने बताया कि सावन में बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध, शहद, कपूर, अगरबत्ती और फलों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से फूल और कुछ फलों की आवक प्रभावित होने से भी कीमतों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार गोविंद ने बताया कि सावन में व्रत रखने वाले श्रद्धालु फल और मेवा अधिक खरीद रहे हैं। वहीं, शिव मंदिरों में जलाभिषेक और पूजन के लिए दूध, शहद, कपूर, अगरबत्ती और फूलों की मांग भी बढ़ी है।
---
सामग्री पहले भाव- अब भाव

कपूर- 700-750 800-900 रुपये किलो

दूध- 60-65 65-70 रुपये लीटर

केला- 40-50 50-60 रुपये दर्जन

सेब- 180-200 220-240 रुपये किलो

नारियल- 30-40 40-50 रुपये/पीस
शहद - 250-300 280-350 रुपये/500 ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed