Sports: खेल मैदान से कमाई करेगा बीएचयू, एक हजार से 7000 रुपये किराया तय; व्यावसायिक के लिए देने होंगे 50 हजार
Varanasi News: बीएचयू में खेल मैदानों का रेट 1000 से 7000 रुपये तय किया गया है। वहीं व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए 50 हजार देने होंगे। इंडोर, एथलेटिक्स, टेनिस, तैराकी और स्क्वैश सहित 11 खेलों के लिए ग्राउंड की फीस तय की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में इंडोर, एथलेटिक्स, टेनिस, तैराकी और स्क्वैश सहित 11 खेलों के लिए मैदानों की फीस 1000 से लेकर सात हजार रुपये के बीच है। वहीं, इन मैदानों का व्यावसायिक बुकिंग रेट पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक होगी। बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल और हैंडबॉल खेलने के लिए सबसे कम 1000 रुपये है और सबसे ज्यादा सात हजार रुपये हॉकी एस्ट्रोटर्फ और तैराकी की प्रति मैच फीस है।
बीएचयू के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से संतोष त्रिपाठी के आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि मैच और कॅमर्शिअल दोनों के रेट में अधिकतम सात गुना का अंतर है। 7 हजार रुपये में बुक होने वाले स्वीमिंग पूल का कॅमर्शिअल रेट 50000 रुपये है। एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर एक हॉकी मैच का 2000 रुपये और हर दिन का रेट 7000 रुपये रखा है जबकि 15000 रुपये में व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा सकता है। बॉक्सिंग रिंग का चार्ज दो हजार जबकि अन्य काम के लिए पांच हजार होगा। शिवाजी हॉल में हर एक गतिविधि का दो हजार और बाकी कार्यों के लिए 10 हजार रुपये किराया है।
इंडोर प्रतियोगिता के 6000 रुपये, स्क्वैश कोर्ट 7000 रुपये
विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम का किराया प्रतियोगिता के लिए 6000 रुपये है जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए यह 15000 रुपये में मिलेगा। क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हर दिन मैदान इस्तेमाल करने पर 4000 और कॅमर्शिअल में 10000 रुपये चुकाने होंगे। टेनिस कोर्ट पर एक मैच का 2000 रुपये और स्क्वैश कोर्ट का सात हजार रुपये देना होगा। इनका व्यापारिक उपयोग 2000 रुपये और सात हजार रुपये में होगा। वहीं, जेके बैडमिंटन हॉल का तीन हजार रुपये में मिलेगा। एथलेटिक्स का रेट 3000 से 5000 रुपये के बीच है।
समिति लेगी बुकिंग का अंतिम निर्णय
एक आरटीआई के जवाब में बताया गया कि किसी भी खेल मैदान की व्यावसायिक बुकिंग का अंतिम निर्णय समिति की ओर से लिया जाएगा। आयोजक के वित्तीय लाभ का विश्लेषण करने के बाद ही दरें तय होंगी। इसमें न्यूनतम राशि का ध्यान रखा जाएगा। वहीं, इन खेल सुविधाओं का उपयोग किसी भी गैर-खेल उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा।