फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lover killed wife then stuffed body in a suitcase she was Left husband for lover in varanasi

UP: पति को छोड़ा, प्रेमी से दूसरी शादी, इस बात पर ऋषभ ने मारा, दो माह तक सूटकेस में लाश; छोटी के कत्ल की कहानी

Tue, 11 Aug 2026 09:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 11 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

एक विवाहिता ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया। प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। दोनों के बीच विवाद हुआ था युवक ने विवाहिता को मार डाला। इसके बाद किराये के कमरे में रस्सी से बांधकर सूटकेस में शव रखा। दो माह तक बंद मकान में लाश पड़ी रही। अब यूपी एसटीएफ और सिलवासा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को चांदपुर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
lover killed wife then stuffed body in a suitcase she was Left husband for lover in varanasi
varanasi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दिल दहलाने वाले मामले को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, दादरा नगर हवेली में युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद शव को किराये के कमरे के बाथरूम में सूटकेस में बंद कर भाग गया। सोमवार को प्रेमी ऋषभ कुमार सिंह को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने मंडुवाडीह स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वह फैक्टरी में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। दादर और नगर हवेली के सिलवासा में पत्नी छोटी उपाध्याय का शव दो महीने बाद तीन अगस्त को कमरे से सूटकेस में बरामद हुआ था। छोटी अपने पहले पति को छोड़कर प्रेमी ऋषभ के साथ भागी थी और उससे दादर नगर हवेली में शादी की थी।
विज्ञापन

 

ऋषभ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस दादरा और नगर हवेली ले गई। एसटीएफ वाराणसी इकाई के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के नवादा स्थित रोह थाना क्षेत्र के सिउर का निवासी है। 

 

मकान से सूटकेस के अंदर मिला था महिला का शव
तीन अगस्त को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र में एक मकान से सूटकेस के अंदर महिला का शव मिला था। शव करीब दो महीने पुराना था और प्लास्टिक से ढका हुआ था। मकान मालिक के कमरा खोलने पर दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला। शव की पहचान छोटी उपाध्याय (20) निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई थी। 

 
विज्ञापन

हत्या के बाद से ऋषभ कुमार सिंह सिलवासा से भागकर वाराणसी में छिपा हुआ था। वह यहां नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ वाराणसी और सिलवासा पुलिस ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान की शुभकामना रियल टेक में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

दादरा नगर हवेली में की दोनों ने शादी
आरोपी ऋषभ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस उसे लेकर रवाना हो गई। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऋषभ कुमार सिंह अपने गांव की विवाहिता छोटी उपाध्याय से प्रेम करता था। छोटी की शादी होने के बाद भी वह उससे प्रेम करता रहा। छोटी के कहने पर ही वह उसे लेकर दादरा नगर हवेली भाग गया और वहीं दोनों ने शादी कर ली।
 

छोटी को अगवा करने के मामले में ऋषभ पर बिहार के रोह थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था। इस शादी का पता चलने पर दोनों के परिवार वाले नाराज हो गए और छोटी को अपनाने से इन्कार कर दिया। एसटीएफ वाराणसी इकाई के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, विनय मौर्या और रवि यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

9 जून को की थी हत्या
शादी के बाद छोटी लगातार गांव चलने का दवाव बना रही थी। नौ जून की सुबह छोटी से विवाद हुआ और फिर शाम को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी से बांधकर ट्रॉली सूटकेस में बंद कर वह भाग निकला। 

 

सिलवासा स्थित किराये के कमरे में वारदात को अंजाम देने के बाद ऋषभ वाराणसी भाग आया। घटना तब सामने आई, जब मकान मालिक ने किसी अन्य को किराये पर कमरा देने के लिए ताला तोड़कर दरवाजा खोला। बाथरूम में ट्रॉली सूटकेस में शव मिला।

 

सिलवासा पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की इकाई ने संयुक्त रूप से हत्या के आरोपी ऋषभकुमार सिंह को चांदपुर से गिरफ्तार किया। वह अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोपी था। उसने छोटी उपाध्याय से शादी भी कर ली थी। आरोपी के खिलाफ बिहार के रोह थाने में अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज है। -शैलेष प्रताप सिंह, डिप्टी एसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed