फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mithilesh Nandini Sharan raised questions at BHU regarding role of CEO in temple administration

UP: राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के फैसले का विरोध, मिथिलेश नंदिनी शरण ने कही ये बड़ी बात

Mon, 10 Aug 2026 03:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में मिथिलेश नंदिनी शरण ने मंदिर व्यवस्था में सीईओ की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि सीईओ का कार्य केवल मंदिर के प्रबंधन और आय-व्यय से संबंधित होना चाहिए। 

विज्ञापन
Mithilesh Nandini Sharan raised questions at BHU regarding role of CEO in temple administration
बीएचयू में मिथिलेश नंदिनी शरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में अयोध्या की सिद्ध पीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने मंदिर प्रबंधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की भूमिका पर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने के लिए आवेदन मांगे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सीईओ का कार्य केवल मंदिर के प्रबंधन और आय-व्यय से संबंधित होना चाहिए। देवताओं के राग-भोग और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में सीईओ को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में सीईओ ही संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर में भी सीईओ द्वारा संचालन का फैसला लिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि राम मंदिर में देवताओं को क्या भोग लगेगा, यह प्रशासन कैसे तय करेगा। देवताओं को जगाना, भोग लगाना और पूजा-अर्चना करना धार्मिक समिति का ही काम है। 
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक अनुष्ठान और परंपराएं धार्मिक समिति के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। मिथिलेश नंदिनी शरण ने यह भी कहा कि वह हर हाल में राम मंदिर के समर्थन में हैं। उनका मुख्य उद्देश्य मंदिर की वर्तमान व्यवस्थाओं में सुधार लाना है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed