फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14-month-old infant dies after falling into bucket full of water in Sonbhadra

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 14 माह के मासूम की मौत, मां-बाप का इकलौता बेटा था

Mon, 10 Aug 2026 02:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र रामपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 14 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
14-month-old infant dies after falling into bucket full of water in Sonbhadra
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनियां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पिपरा डोहर टोले में रविवार शाम पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 14 माह के मासूम की मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रामपुर गांव निवासी राजेश कुमार गोड़ का 14 माह का पुत्र रुद्रांशु रविवार शाम करीब 6:30 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। उसकी दो बहनें पांच और तीन वर्ष की हैं। घटना के समय माता-पिता घर के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोनों बहनें घर में थीं। खेलते समय रुद्रांशु पानी से भरी बाल्टी में मुंह के बल गिर गया। 
विज्ञापन


बहनों ने उसे बाल्टी में गिरा देखा तो रोने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और बाल्टी से बच्चे को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने सोमवार सुबह घटना की सूचना रामपुर बरकोनियां पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed