{"_id":"6a78cf7287445b2e1b078164","slug":"on-this-second-monday-20000-kanwariyas-will-perform-jalabhishek-at-shivdwar-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-151193-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दूसरा सोमवार आज, शिवद्वार में 20 हजार कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दूसरा सोमवार आज, शिवद्वार में 20 हजार कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
म्योरपुर कस्बे से बाबा धाम के लिए रवाना होता कांवड़ियों का जत्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। सावन के दूसरे सोमवार पर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में 20 हजार कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। देर शाम तक दस हजार से ज्यादा कांवड़ियाें ने धाम के पास डेरा डाल दिया था, जबकि इससे ज्यादा मिर्जापुर व विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार के रास्ते पर बताए गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की चौकन्ना है। सुरक्षा के इंतजाम कड़े करते हुए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ सादे वेश में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को घोरावल व आसपास के क्षेत्रों के साथ ही मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से हजारों कांवड़िए गेरुआ वस्त्र धारण कर मिर्जापुर के लिए रवाना हुए। शनिवार शाम और रविवार तड़के कांवड़ियों ने मिर्जापुर में गंगा नदी से पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवड़ में गंगाजल लेकर बोल बम के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये शिवद्वार की ओर रवाना हो गए। रविवार भोर से ही शिवद्वार धाम में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घोरावल, शिवद्वार और आसपास के स्कूल-कॉलेजों, धर्मशालाओं, मंदिरों, तालाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कांवड़ियों ने डेरा जमा लिया है। यहां कांवड़िये सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मिर्जापुर से शिवद्वार तक सड़क पर जगह-जगह कांवड़ियों के जत्थे बोल बम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात रहेंगी। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की टीम लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। व्यवस्थाओं में एसडीएम विशाल कुमार, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, अजय गिरि, शिवराज गिरि, रामसूचित गिरि, ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित समाजसेवी और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग जुटे रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि सोमवार को भोर में तीन बजे आरती और पूजन होगा। इसके बाद कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलते ही भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन-पूजन शुरू हो जाएगा।