फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur accident news Two friends on bike killed after hit by truck third critically injured

दो दोस्तों की दर्दनाक मौत: एक के घर में 10 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, दूसरे घर में नन्हे मेहमान का था इंतजार

Mon, 10 Aug 2026 09:40 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 09:40 AM IST
सार

Ghazipur News: मारकंडेय महादेव दर्शन के लिए तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। रास्ते में ट्रक की टक्कर से दो की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
Ghazipur accident news Two friends on bike killed after hit by truck third critically injured
राजू और आकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: जिले में रविवार की देर रात गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर औड़िहार गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त मार्कंडेय महादेव धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सैदपुर सीएचसी पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
उचौरी गांव निवासी राजू यादव (27) पुत्र फूलचंद यादव, आकाश यादव (25) पुत्र सुरेंद्र यादव और उनका तीसरा दोस्त लालू यादव एक ही बाइक से मार्कंडेय महादेव धाम जा रहे थे। औड़िहार के पास टर्न लेते समय सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


एंबुलेंस से सभी को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजू यादव और आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghazipur accident news Two friends on bike killed after hit by truck third critically injured
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बेटी के जन्म के 10 दिन बाद उठी पिता की अर्थी 
राजू यादव मुंबई में मजदूरी करते थे और करीब दो सप्ताह पहले गर्भवती पत्नी के प्रसव के लिए घर आए थे। करीब 10 दिन पूर्व ही पत्नी प्रीति ने बेटी को जन्म दिया था। उनका तीन वर्षीय पुत्र आरव भी है। राजू की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रीति और मां कुसुम देवी सहित परिवार में कोहराम मच गया।



गर्भवती पत्नी को छोड़ गया आकाश
आकाश यादव की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी आरती गर्भवती हैं और कुछ माह बाद प्रसव होना है। आकाश परिवार की खेती-किसानी का काम संभालते थे। आकाश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सैदपुर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed