फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Monsoon Session Chief Minister Rekha Gupta CAG Report Aam Aadmi Party

Delhi Assembly Session: विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा, BJP विधायकों की आपत्ति, AAP के छह विधायक मार्शल आउट

Mon, 10 Aug 2026 11:52 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 10 Aug 2026 11:52 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहनी गई टी-शर्ट पर भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया।

विज्ञापन
Delhi Assembly Monsoon Session Chief Minister Rekha Gupta CAG Report Aam Aadmi Party
दिल्ली विधानसभा में हंगामा - फोटो : Delhi Assembly Television

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज वित्त वर्ष 2024-25 के राज्य वित्त से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट पेश करेंगी। 

विज्ञापन


विधानसभा में नियम-280 के तहत चर्चा में दिल्ली के विधायकों ने साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। सीएजी की एक रिपोर्ट अभी पेश होगी। सदन में तीन बिल आएंगे। वहीं, छह विधायक मार्शल आउट और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। जिसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
विज्ञापन


विधानसभा में टी-शर्ट पर हंगामा हो गया। विपक्ष के द्वारा पहने गए शर्ट पर बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा, कुलदीप, अजय दत्त, जरनैल सिंह समेत दूसरे विधायक को मार्शल आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो साइकिल आप नेताओं ने 4200 रुपये में खरीदी, उसे सरकार ने 6957 रुपये में खरीदा। दिल्ली सरकार ने 1,30.000 साइकिल खरीदी। विपक्ष ने इसमें बड़े घोटाले का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed