Weather Update: बारिश में आई नरमी, दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी में 11 अगस्त को यलो अलर्ट
आज 10 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिन से जारी झमाझम बारिश का सिलसिला रविवार को कुछ धीमा पड़ा। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दिल्ली में अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही 225.7 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी के लगभग बराबर है। वहीं, पिछले दो वर्षों में अगस्त में यह सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा।
15 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 10 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को सुबह से दोपहर तक हल्की और शाम तक मध्यम बारिश का अनुमान है। 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 15 अगस्त तक भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।