{"_id":"6a793f1a59bd64a0c2083fbf","slug":"both-kidneys-of-a-70-year-old-brain-dead-woman-transplanted-into-a-56-year-old-patient-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: एम्स ने किया कमाल, 70 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों गुर्दे 56 वर्षीय मरीज में प्रत्यारोपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: एम्स ने किया कमाल, 70 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों गुर्दे 56 वर्षीय मरीज में प्रत्यारोपित
Mon, 10 Aug 2026 08:31 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों गुर्दों को 56 वर्षीय महिला मरीज में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। यह एम्स-दिल्ली में किसी सीमांत (मार्जिनल) डोनर से किया गया दूसरा ड्यूल किडनी ट्रांसप्लांट है।
विज्ञापन
प्रत्यारोपण 28 जुलाई को किया गया। डोनर को चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर में ब्रेन डेड घोषित किया गया था। दोनों गुर्दों को चंडीगढ़ से दिल्ली तक सेना के हेलिकॉप्टर से लाया गया। 70 वर्ष की उम्र के कारण डोनर को मार्जिनल डोनर की श्रेणी में रखा गया था। आम तौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के दाताओं के अंगों को इस श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
सर्जिकल विभाग के प्रोफेसर डॉ. असुरी कृष्ण ने बताया कि डोनर की अधिक उम्र को देखते हुए दोनों गुर्दों को एक ही मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। करीब 12 घंटे के कोल्ड इस्केमिया टाइम के बावजूद प्रत्यारोपण के तुरंत बाद दोनों गुर्दों ने काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
10 दिन बाद अस्पताल से महिला को दे दी गई छुट्टी
महिला मरीज में दोनों गुर्दों को शरीर के दाहिने हिस्से में प्रत्यारोपित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज की रिकवरी सामान्य रही और उन्हें 10 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस टीम ने किया कमाल
पूरी प्रक्रिया में आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल, दिल्ली और एम्स की विभिन्न टीमों के बीच बेहतर समन्वय रहा। प्रत्यारोपण टीम का नेतृत्व डॉ. असुरी कृष्ण ने किया। टीम में डॉ. सुशांत, डॉ. आदित्य बख्शी, डॉ. बृजेश कुमार सिंह और डॉ. मोहित सांगड़े शामिल रहे।