फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro: punctuality record, 99.95% of trains ran on time.

Delhi Metro: समय की पटरी पर दिल्ली मेट्रो का रिकॉर्ड, 99.95% ट्रेनें वक्त पर चलीं, टाइम के मामले में उपलब्धि

Mon, 10 Aug 2026 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 07:04 AM IST
सार

डीएमआरसी का दावा है कि इस कड़े मानक के बावजूद उसकी समयबद्धता हांगकांग मेट्रो, पेरिस मेट्रो और न्यूयॉर्क सबवे जैसी प्रमुख वैश्विक मेट्रो प्रणालियों से बेहतर है।

विज्ञापन
Delhi Metro: punctuality record, 99.95% of trains ran on time.
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो ने समय की पाबंदी और भरोसेमंद सेवा के मामले में नया मुकाम हासिल किया है। साल 2026 में इसकी 99.95 प्रतिशत ट्रेनें समय पर चलीं। खास बात है कि दिल्ली मेट्रो 59 सेकंड से ज्यादा की देरी को भी समय से पीछे मानती है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, यह उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके समयबद्धता मानक के तहत निर्धारित समय से 59 सेकंड से अधिक की देरी को भी लेट माना जाता है। डीएमआरसी का दावा है कि इस कड़े मानक के बावजूद उसकी समयबद्धता हांगकांग मेट्रो, पेरिस मेट्रो और न्यूयॉर्क सबवे जैसी प्रमुख वैश्विक मेट्रो प्रणालियों से बेहतर है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने वर्ष 2002 में महज 8.4 किलोमीटर लंबे नेटवर्क और छह स्टेशनों के साथ अपना सफर शुरू किया था। आज इसका नेटवर्क बढ़कर 416.5 किलोमीटर और 303 स्टेशनों तक पहुंच चुका है। रोजाना औसतन 64.06 लाख यात्री यात्राएं दर्ज की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी का दावा है कि इतने बड़े नेटवर्क, लगातार बढ़ती भीड़ और कई रूटों पर ट्रेनों के भारी दबाव के बीच समय पर ट्रेन चलाना आसान काम नहीं है। ऐसे में 99.95 प्रतिशत की समयबद्धता डीएमआरसी के लिए बड़ी परिचालन उपलब्धि है।

29 फीसदी नेटवर्क पर ड्राइवरलेस संचालन
डीएमआरसी के करीब 29 फीसदी नेटवर्क पर ड्राइवरलेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं। लाइन-7 की लंबाई 71.55 किलोमीटर और इसमें 45 स्टेशन हैं। डीएमआरसी इसे दुनिया की सबसे लंबी ड्राइवरलेस मेट्रो लाइन बताता है।

दो साल में ऐसे 99 फीसदी के पार पहुंची समयबद्धता
डीएमआरसी के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2003 में मेट्रो ट्रेनों की समयबद्धता 98.27 प्रतिशत थी। वर्ष 2005 में यह बढ़कर 99.64 प्रतिशत हो गई। इसके बाद पंक्चुअलिटी लगातार 99.9 प्रतिशत के आसपास बनी रही।

सात मिनट से घटकर 2 मिनट 18 सेकंड हुआ अंतराल
नेटवर्क विस्तार के साथ ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी में भी बड़ा सुधार हुआ है। शुरुआती वर्षों में ट्रेनों के बीच करीब सात मिनट का अंतराल रहता था, जो अब सबसे व्यस्त कॉरिडोर पर घटकर 2 मिनट 18 सेकंड रह गया है।


विश्वसनीयता : किसी तकनीकी खराबी से पहले औसतन  27.2 लाख किमी का सफर
डीएमआरसी के अनुसार, उसका मीन डिस्टेंस बिटवीन फेल्योर (एमडीबीएफ) 2.72 मिलियन यानी करीब 27.2 लाख कार-किलोमीटर है। इसका मतलब है कि सेवा प्रभावित करने वाली तकनीकी खराबी आने से पहले मेट्रो ट्रेन औसतन इतनी दूरी तय करती है। यह आंकड़ा नेटवर्क की परिचालन विश्वसनीयता का एक प्रमुख संकेतक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed