{"_id":"6a789d0509009bb82209087a","slug":"sun-comes-out-after-four-days-of-rain-yellow-alert-issued-again-for-the-11th-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149916-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार दिन की बारिश के बाद निकली धूप, 11 को फिर यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार दिन की बारिश के बाद निकली धूप, 11 को फिर यलो अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से तेज धूप, शाम को हल्की बारिश ने दिलाई राहत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में चार दिन से जारी झमाझम बारिश का सिलसिला थम गया है। रविवार सुबह तेज धूप के बाद शाम को हुई बारिश ने राहत दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसमें बीते 24 घंटे में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा, जिसमें 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। आठ अगस्त सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में 4.8 एमएम बारिश हुई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में 225.7 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। यह अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी के बेहद करीब है। पिछले दो साल में अगस्त का यह सबसे बारिश वाला दिन रहा।
अगले छह दिन बारिश का अनुमान : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 10 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच हल्की और शाम तक मध्यम बारिश हो सकती है। 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 से 15 अगस्त तक भी हल्की बारिश के आसार हैं।