{"_id":"6a789c13c9de4b145e018106","slug":"the-red-fort-under-the-impregnable-security-of-technology-and-personnel-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149818-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तकनीक और जवानों की अभेद सुरक्षा में लालकिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तकनीक और जवानों की अभेद सुरक्षा में लालकिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्वतंत्रता दिवस के लिए लालकिला हाई अलर्ट पर, मानवीय और तकनीक के सहारे अभेद सुरक्षा
- 20 हजार जवान, एआई निगरानी, फेस रिकग्निशन और एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों का रहेगा सुरक्षा कवच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लालकिला और उसके आसपास का इलाका अभेद सुरक्षा घेरे में रहेगा। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में जवानों की सतर्क निगाहों के साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया है। लालकिला की सुरक्षा में करीब 20 हजार पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। वहीं, एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फेस रिकग्निशन तकनीक और अपराधियों को 35 सेकेंड में पहचान करने वाले अभिज्ञान एप से संदिग्धों पर निगरानी रखी जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बार अभिज्ञान एप सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएगा। इस एप के जरिए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर या चेहरा कैमरे के सामने आने पर तकनीक की मदद से उपलब्ध पुलिस रिकार्ड से उसका मिलान किया जा सकेगा।
एआई की नजर से भीड़ में छिपना मुश्किल
लालकिला और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एआई आधारित निगरानी प्रणाली संदिग्ध गतिविधियों, असामान्य आवाजाही और भीड़ के पैटर्न पर नजर रखने में मदद करेगी। कैमरों से मिलने वाले इनपुट को कंट्रोल रूम में मॉनिटर किया जाएगा, ताकि किसी भी असामान्य स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा घेरे में फेस रिकग्निशन तकनीक भी महत्वपूर्ण कड़ी होगी।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर जवान, कई स्तरों में सुरक्षा घेरा
तकनीक के साथ साथ मानवीय सुरक्षा को भी मजबूत किया गया है। लालकिला के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, जिसमें करीब 20 हजार जवान अलग-अलग मोर्चों पर तैनात रहेंगे। प्रवेश और निकास वाले जगहों के अलावा, आसपास की ऊंची इमारतों पर सुरक्षा के लिए स्नाइपर और सड़कों और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी। ड्रोन से हवाई और जमीनी स्तरों पर निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दो से 16 अगस्त के बीच दिल्ली के आसमान में पैराग्लाइडर, यूएवी, ड्रोन, हॉट एयर बैलून और अन्य रिमोट से संचालित विमानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।