{"_id":"6a79443222a0d46ed00d6910","slug":"massive-traffic-jam-on-the-delhi-meerut-expressway-due-to-the-kanwar-yatra-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, वाहन चालकों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
Mon, 10 Aug 2026 08:53 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 10 Aug 2026 08:53 AM IST
सार
11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा गंगाजल चढ़ाया जाएगा। कंधे पर गंगाजल लिए शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य और शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है।
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालाकों को सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे आई। यहां गाजियाबाद से नोएडा रूट पर वाहनों की गति धीमी रही। जल लेकर कांवड़ियों की वापसी होने के संग पूरी लेन का ट्रैफिक थम सा गया। इस रास्ते पर कई किमी तक वाहनों की कतार लगी दिखी।
विज्ञापन
उधर, गाजियाबाद में डाक कावड़ की आने की वजह से जीटी रोड पर अप्सरा बॉर्डर से लेकर मोहन नगर तक और मेरठ तिराहा जाम है। इसके अलावा मेरठ रोड पर भी जाम की स्थिति है।
विज्ञापन
कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह सेवा शिविर
11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा गंगाजल चढ़ाया जाएगा। कंधे पर गंगाजल लिए शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य और शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। मार्ग में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए कांवड़ मार्गों पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं। इनमें शिवभक्तों के लिए भोजन, पानी, शरबत और विश्राम की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में युवा और स्वयंसेवक दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन
डाक कांवड़ की रफ्तार, पैदल जत्थों का उत्साह
हाईवे पर डाक कांवड़िए तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं सामान्य कांवड़ लेकर चल रहे शिवभक्त भजनों पर झूमते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। कांवड़ियों की ऊर्जा और उत्साह राह से गुजरने वाले लोगों को भी आकर्षित कर रहा है। लोग भी बड़ी संख्या में कांवड़ मार्गों पर पहुंचकर इस नजारे को देख रहे हैं और कई स्थानों पर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं।