फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman died from hanging; complaint lodged with the police

Ghaziabad News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत, पुलिस को शिकायत दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman died from hanging; complaint lodged with the police
लोनी। परमहंस विहार कॉलोनी में महिला रजनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होना आया है। मृतक के बेटे रमन ने पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर रहे थे।
विज्ञापन

रजनी के बेटे ने बताया कि वह सात अगस्त को हरिद्वार गए हुए थे। उनके पिता शंकर ने फोन कर मां की हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी थी। देर रात थाने पर पहुंचने पर मामा लोकेश, मामी रितु ने बताया कि पिता व अन्य लोग बिना उन्हें सूचना दिए मां का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर जा रहे थे। मामी की सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारियों को रुकवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पुत्र ने बताया कि पड़ाेसियों ने छोटे भाई को मां की मौत की सूचना दी थी। पुत्र ने आरोप लगाया कि मां मकान बेचने का विरोध करती थी। इसी के चलते पिता ने मां की हत्या की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत होना आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed