{"_id":"6a78dee9396f263ffb044e05","slug":"foul-play-suspected-in-young-womans-death-case-registered-against-companion-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22508-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: युवती की हत्या की आंशका जताई, साथी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: युवती की हत्या की आंशका जताई, साथी पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम। मैक्स अस्पताल के पास 29 जून को सड़क हादसे में 20 वर्षीय पारुल की मौत हो गई थी। करीब डेढ़ माह बाद पारुल के पिता मुकेश सिंह ने बेटी के साथी आर्यन पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आर्यन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
मुकेश सिंह ने बताया कि 27 जून को पारुल आर्यन के साथ बाइक से आ रही थी। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसे में पारुल गंभीर घायल हुई, जबकि आर्यन को चोट नहीं आई। पारुल की यशोदा अस्पताल में 29 जून को मौत हो गई। पिता को संदेह है क्योंकि आर्यन ने हादसे की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच के बाद कार्रवाई होगी।